नैनीताल। मॉलरोड पर बृहस्पतिवार की देर रात नेपाल मूल के किशोरों में मारपीट हो गई जिसमें एक का सिर फूट गया। घायल के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कोतवाल हेमचंद्र पंत ने बताया कि देर रात पर्यटन विभाग के कार्यालय के पास नेपाली मूल के किशोरों में विवाद हुआ। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के 12 से अधिक युवक मारपीट करने लगे। सड़क पर हंगामे के बीच भगदड़ मच गई। इनमें से पदम बहादुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज किया गया। घायल के पिता कमल बहादुर ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सात लोगों को बुलाया और कोतवाली में भी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने दो किशोराें का चालान कर दिया जबकि अन्य लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।