फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते हुए कोसी नदी में डूबा किशोर

विज्ञापन
रामनगर के झूला पुल पर इन दोस्तों के साथ पहुंचा था, डूबा किशोर प्रिंस। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दोस्त का बर्थ डे मनाने गर्जिया के झूला पुल पहुंचा एक किशोर कोसी नदी में नहाते हुए डूब गया। किशोर को काफी देर तक तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने अब एसडीआरएफ की टीम को लगाया है। नदी में लापता किशोर की खोजबीन चल रही है।
विज्ञापन

प्रिंस ध्यानी (17) पुत्र पूरन चंद्र ध्यानी निवासी लक्ष्मीनारायण कालोनी चिल्किया अपने चार दोस्त लक्की रावत, प्रियांशु सती, जतिन गिरी और अमित आर्या के साथ शनिवार दोपहर गर्जिया क्षेत्र के झूला पुल पर पहुंचे। सभी दोस्त जतिन गिरी का बर्थ डे मनाने आए थे। बर्थ डे मनाने के बाद सभी कोसी नदी में नहा रहे थे। नहाते समय अचानक प्रिंस ध्यानी डूब गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबने से नहीं बचा पाए। वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक ने पुलिस को सूचना दी। गर्जिया चौकी प्रभारी संजय बृजवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डूबे किशोर को तलाशने के लिए का प्रयास किया गया और सूचना परिजनों को दी। काफी तलाश के बाद भी किशोर नहीं मिला और अब पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है। गर्जिया चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने बताया कि डूबे किशोर के पिता की टांडा में कार पेंटर की दुकान है। सभी युवक 12वीं के छात्र हैं, जो बर्थ डे मनाने पहुंचे थे। किशोर को तलाश किया जा रहा है।

रामनगर के गर्जिया में कोसी नदी में डूबे किशोर को तलाशती हुई पुलिस।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें