फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज; सोशल मीडिया पर युवक से हुई थी जान-पहचान

Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर मेरठ निवासी सागर प्रजापति के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी  दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की तहरीर पर मेरठ निवासी सागर प्रजापति के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

दर्ज मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात मेरठ निवासी सागर प्रजापति से हुई थी। दोनों में दोस्ती होने के बाद आरोपी कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया। अलग-अलग होटलों में किशोरी को ले जाकर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोप है कि जुलाई 2025 में आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह युवक के मेरठ स्थित घर पहुंची। यहां परिवार ने भी बालिग होने पर शादी का वादा किया लेकिन एक बार फिर आरोपी पक्ष मुकर गया और शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने पुलिस से शिकायत की। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एक टीम को भेजा गया है, जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें