नैनीताल। लायंस क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को तीज महोत्सव मनाया। इस दौरान मीनू शर्मा और निधि कंसल तीज क्वीन बनीं। न्यू क्लब में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ क्लब के पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। विभिन्न खेल हुए।
प्रतियोगिता के दौरान लक्की ड्रॉ भी निकाला गया। इसमें वर्षा श्रीवास्तव को पुरस्कार दिया गया। निर्णायक आशा शर्मा, राखी साह, नीलू एल्हेंस रहीं। तीज क्वीन का खिताब एल्हेंस ने दिया। इस दौरान रेखा त्रिवेदी, ज्योति खन्ना, सोमा कंसल, राधा चंदोला, बबिता साह, मंजू कंसल, गीता साह, सीमा कंसल, गीता सैनी, मोनिका साह आदि थीं।