फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दून से पहुंची टीम ने ज्योलीकोट में लिए पानी के नमूने

Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट एवं इससे लगे क्षेत्र में जल जनित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के साथ ही शासन भी गंभीर हो गया है। जल संस्थान के देहरादून की चार सदस्यीय टीम भी ज्योलीकोट पहुंच गई है। टीम की ओर से ज्योलीकोट समेत सभी प्रभावित गांव तोक से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ज्योलीकोट में दूषित जल से पीलिया की शिकायत एवं दो लोगों की मौत के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर जिले से लेकर शासन स्तर पर अधिकारी अलर्ट हैं। जल संस्थान की ओर से नियमित रूप से पानी के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इधर, हाईकोर्ट के आदेश पर पीसीबी की ओर से भी पानी की जांच की गई।
छीड़ा में की गई बोरिंग की टेस्टिंग
जल संस्थान के ईई अनीष पिल्लई ने बताया कि छीड़ा गांव में पानी की दिक्कत के स्थायी समाधान के लिए बोरिंग की टेस्टिंग की जा रही है। परीक्षण में पानी निकलने के बाद यहां पानी सुचारु कर दिया जाएगा। इसके अलावा ज्योलीकोट में भी ट्यूबवैल स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अल्ट्रा फिल्टरेशन का प्रस्ताव शुक्रवार को शासन को भेजा जा चुका है। शुक्रवार को छह टैंकरों से 18500 लीटर पानी बांटा गया।
विज्ञापन

पांच नए मरीज भर्ती
नैनीताल। जलजनित रोगों से प्रभावित ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शुक्रवार को सचल स्वास्थ्य वाहन से सूपी और गेठिया क्षेत्रों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रॉयल होटल, सुखताल, पिटारिया, स्टाफ हाउस, सात नंबर और अयारपाटा क्षेत्रों में 235 लोगों की स्क्रीनिंग और 150 एचएवी रैपिड टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य शिविरों और सचल वाहन के माध्यम से 197 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 लोगों के ब्लड सैंपल और एक व्यक्ति की टेलीमेडिसिन के माध्यम से काउंसलिंग की गई। पीएचसी ज्योलीकोट में 61 लोगों की जांच और पांच मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें