लालकुआं। उत्तर रेलवे के अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर ब्रिज संख्या-28 के गर्डर बदलने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के चलते रेलवे ने लालकुआं से संचालित होने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार 10 अक्तूबर को लालकुआं से अमृतसर के लिए चलने वाली 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 10 अक्तूबर को ही अमृतसर से लालकुआं आने वाली 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।