रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम के आमडंडा स्थित लकड़ी डिपो के पास बुधवार को निगम कर्मी फायर लाइन काट रहे थे। तभी सूखे पत्तों से आग फैल गई और सागौन की लकड़ियों में लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से वन निगम को करीब 40,000 का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि सुबह निगम के कर्मचारी फायर लाइन काट रहे थे। तभी सूखे पत्तों से आग की लपटें अचानक लकड़ी के डिपो तक पहुंच गईं और इसकी चपेट में आने के बाद सागौन के पेड़ों की जड़ें जल गईं। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी दो वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया गया।