फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पारिवारिक विवाद से अटकी शिक्षकों की सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विद्या पुष्प एकेडमी के तहत संचालित जय अरिहंत स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों ने एकेडमी के कार्यकारी अध्यक्ष अक्षत जैन का तीनपानी स्थित विद्या पुष्प एकेडमी में पहुंचकर घेराव किया। दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया। मामले में हुए हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापिका अनुष्का जैन, शबनम जोशी, ममता बिष्ट, अनुराधा, जाकिया खान, पूजा कांडपाल, ममता बिष्ट आदि शिक्षकों ने बताया कि दो महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इस बीच उनकी कार्यकारी अध्यक्ष से तीखी बहस भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष अक्षत जैन का कहना है कि एकेडमी के सचिव अभिषेक जैन की ओर से अकाउंट सीज किए गए हैं। इस कारण शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वेतन संबंधी परेशानी आ रही है। जल्द मामले का निपटारा कर लिया जाएगा। आधे शिक्षकों को कैश में वेतन दिया है। शेष को जल्द दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें