रामनगर (नैनीताल)। 27 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन से पहले बोर्ड कार्यालय में नियंत्रक, उपनियंत्रक, पर्यवेक्षकों की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें सभी काे उत्तरपुस्तिकाओं का चरणबद्ध मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मूल्यांकन सही समय पर पूरा करने, परीक्षार्थी ने जितना उत्तर सही दिया है, उसे उसके अनुसार नंबर देने, ओएमआर सीट पर अंकों को सही चढ़ाने और सही तरीके से योग करने, उत्तरपुस्तिकाओं का अंगेक्षक भी 50 प्रतिशत मूल्यांकन करने के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि मूल्यांकन केंद्रों पर कक्षों में शिक्षकों के मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। बोर्ड अधिकारियों ने शिक्षकों को मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में 13 जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, 29 मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रक, पर्यवेक्षक के अलावा बोर्ड निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, सचिव डाॅ. नीता तिवारी, अपर सचिव वीपी सिमल्टी, बीएमएस रावत, संयुक्त सचिव शिवपूजन सिंह, उपसचिव सुषमा गौरव, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी, मनोज कुमार पाठक ने प्रतिभाग किया।