फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला विषय के 70 शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग

Sun, 15 May 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
शिक्षकों की काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में एलटी स्नातक वेतनक्रम में कला विषय में शनिवार को 70 शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। बाद में सभी शिक्षकों को मंडल के दुर्गम और अतिदुर्गम स्कूलों में तैनाती दी गई। अब तक पांच विषयों की काउंसिलिंग पूरी होकर 359 शिक्षकों की तैनाती हो चुकी है। 
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक सुषमा सिंह ने बताया कि कला विषय के 72 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से दो काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे। चयनितों में 63 पुरुष और सात महिलाएं हैं। अब 16 मई को अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सुबह साढ़े आठ बजे से जीजीआईसी के सभागार में होगी।

काउंसिलिंग प्रक्रिया को संपन्न कराने में अपर निदेशक मुख्यालय महावीर सिंह बिष्ट, सीईओ  बागेश्वर आरसी आर्या, चंपावत के नवीन चंद्र पाठक, आलोक जोशी, पूरन सिंह  बिष्ट, ललित  उपाध्याय, संजय रौतेला, जगमोहन रौतेला, मनोज चौधरी, नीरज लोहनी, आरएस अधिकारी और प्रमोद वर्मा आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें