रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की उत्तरी जसपुर के पतरामपुर में एक माह के शावक की रेस्क्यू सेंटर में मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिक खराब होने के चलते सोमवार को शावक ने दम तोड़ दिया। विभाग ने बुधवार को शावक का पोस्टमार्टम कर शव को नष्ट कर दिया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की उत्तरी जसपुर के पतरामपुर रेंज में चार दिन पूर्व गश्त के दौरान वन कर्मियों को बाघिन का शावक दिखाई दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन कर्मियों ने काफी समय तक बाघिन के आने का इंतजार किया। जब बाघिन शावक को लेने नहीं आई तो वन विभाग ने शावक को ढेला रेस्क्यू सेंटर उपचार के लिए भेज दिया था। तीन दिन शावक का उपचार करने के दौरान सोमवार को शावक ने दम तोड़ दिया। एसडीओ संदीप गिरि ने बताया कि बुधवार को शावक का पोस्टमार्टम कर शव को नष्ट कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।