फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवाद पर टैक्सी चालक का सिर फोड़ा

Sun, 07 Dec 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल हनुमानगढ़ी क्षेत्र में टैक्सी चालकों के बीच मारपीट में एक चालक ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटिल चालक को इलाज कराने के साथ तीनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को तल्लीताल निवासी अर्जुन नयाल ने हनुमानगढ़ी के समीप अपना वाहन पार्क किया था। इस दौरान वहां पहुंचे दो चालकों ने बिना वजह उसकी पिटाई शुरू कर दी। हाथापाई के बीच वह कुछ समझ पाता कि इससे पहले एक आरोपी ने किसी नुकीली चीज से अर्जुन पर वार कर उसका सिर फोड़ दिया। चोटिल अवस्था में ही उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर तल्लीताल चीता कांस्टेबल अमित गहलौत अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और चोटिल अर्जुन को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। युवक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट करने पर तल्लीताल निवासी मोहित बिष्ट, सागर आर्या, अर्जुन नयाल के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें