फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चंदन, काव्या रहे योग प्रतियोगिता में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता शनिवार को धारी के राजकीय इंटर कॉलेज सुंदरखाल में हुई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, उप-शिक्षाधिकारी शुभम वर्मा, प्रधानाचार्य सुमति नारायण और राजेश पांडे ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में हुई। बालक वर्ग में धारी ब्लॉक के चंदन प्रथम, गौरव द्वितीय और हल्द्वानी ब्लॉक के अक्षय तृतीय रहे। आर्टिस्टिक योगा बालिका वर्ग में रामनगर की काव्या प्रथम, बेतालघाट की निधि द्वितीय और धारी की मनीषा तृतीय रहीं। बालिका के अन्य वर्ग में धारी की हर्षिता प्रथम, बेतालघाट से कनिका द्वितीय और रामनगर की युति तृतीय रहीं। इस दौरान पूनम बिष्ट, राजीव तोमर, हरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें