फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पार्किंग में खड़ी कार में टैक्सी चालक का मिला शव

Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान मदन राम (42) निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। मदन राम वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पार्किंग ठेकेदार विनोद श्रीवास्तव ने कार में चालक को बेसुध देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर सिविल पुलिस के साथ-साथ रेलवे पुलिस और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, जीआरपी काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा और आरपीएफ के उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। मदन राम के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें