फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्सी चालकों ने भीतर मांगी माफी, स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन के नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी के चालकों और बिना प्लेटफार्म टिकट के रेलवे स्टेशन परिसर में घुसे चालकों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सातों टैक्सी चालकों के माफी मांगने पर उन्हें जुर्माना लेकर छोड़ा गया। बाद में रेलवे स्टेशन के बाहर आकर टैक्सी चालकों ने रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


काठगोदाम आरपीएफ थाने के इंस्पेक्टर तरुण वर्मा ने बताया कि मंगलवार को रेलवे के मजिस्ट्रेट ने यहां चेकिंग की थी। इस दौरान चार टैक्सियां नो पार्किंग जोन में खड़ी मिलीं। साथ ही तीन टैक्सी चालक प्लेटफार्म टिकट के बिना रेलवे स्टेशन परिसर में पाए गए। नो पार्किंग में खड़ी टैक्सी चालकों समेत सात लोगों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग में टैक्सियांं खड़ी नहीं करने की हिदायत उन्हें दी गई है। इधर, टैक्सी चालकों के माफी मांगने और जुर्माना अदा करने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बावजूद टैक्सी चालकों ने रेलवे परिसर से बाहर आकर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें