मुरादाबाद निवासी छह युवक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे। बृहस्पतिवार को इन युवकों ने घूमने के लिए दो टैक्सियां बुक की। इस दौरान एक युवक ने कार चालक को बताया कि कार के दरवाजे से करंट लग रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए।
नैनीताल माल रोड में बृहस्पतिवार को पर्यटकों और टैक्सी चालकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। पुलिस ने पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी छह युवक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे। बृहस्पतिवार को इन युवकों ने घूमने के लिए दो टैक्सियां बुक की। इस दौरान एक युवक ने कार चालक को बताया कि कार के दरवाजे से करंट लग रहा है।
इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। पर्यटक युवकों ने टैक्सी चालक को पीट दिया। टैक्सी चालक को पिटता देख मौके पर दूसरे कई अन्य टैक्सी चालक भी जमा हो गए और उन्होंने पर्यटकों की धुनाई लगा दी।
विज्ञापन
इससे माल रोड में अफरातफरी मच गई। माल रोड में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस ने मुरादाबाद निवासी सैफ अली, विकास और रजा अली के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया।