फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गांवों में बनाए व्यावसायिक भवनों से लिया जाएगा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी/पतलोट। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सीम गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पहली खुली बैठक हुई। प्रधान खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में 20 से अधिक समस्याओं पर चर्चा की गई। गांव में मार्ग निर्माण, गोशाला निर्माण, भूमि सुधार और पेयजल टैंक के कार्यो के प्रस्ताव लिखे गए।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा गांव की सभी मूलभूत समस्याओं को हल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान नारायण सिंह, भगवत सिंह, भोला दत्त आदि मौजूद रहे। इधर ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदरेठा में ग्राम प्रधान आशा मटियाली के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में विकास योजना, परिवार रजिस्टर में संसोधन, मनरेगा और रीप योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान अजय सिंह, अंशुप्रभा, शहनवाज आलम आदि मौजूद रहे। वहीं, भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलियागांव में प्रधान राधा कुल्याल ने खुली बैठक की। प्रधान ने बताया कि बाहरी लोगों की ओर से क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक भवन बनाए गए हैं उनसे ग्राम पंचायत की ओर से टैक्स लिया जाएगा। यहां ललित कुमार, गीता आर्य, जानकी देवी, उमा देवी, पंकज पलड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें