रामनगर। रामनगर को हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद 2019 में हुई थी और 2022 में कंचनपुर छोई में जमीन चिह्नित की गई लेकिन इसके प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। अब प्रशासन नए सिरे से भूमि तलाश रहा है। दरअसल जमीन पर घना जंगल खड़ा है, जंगल काटने की अनुमति नहीं दी गई।
रामनगर से करीब चार किमी दूर हल्द्वानी मार्ग पर स्थित ग्राम कंचनपुर छोई में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वन विभाग की करीब 10 एकड़ भूमि हेलीड्रोम के लिए चिह्नित की थी। पूर्व में यह भूमि लीज पर 20 वर्ष के लिए रेशम विभाग को दी गई थी। लीज अवधि पूरी होने के बाद अब उड्डयन विभाग ने भूमि को वन विभाग से लेने की कवायद शुरू की। जमीन हस्तांतरित करने के लिए लोनिवि की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। अनुमति के लिए स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड से प्रस्ताव पास होने के बाद फिर नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड भेजा गया। यहां से प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।
अब लटक गया हेलीड्रोम परियोजना
हेलीड्रोम बनाने के लिए प्रथम चरण के लिए 34 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेजी थी। भारत सरकार की ओर चिह्नि जमीन पर रोक लगा दी गई है। रामनगर प्रशासन की ओर से नए सिरे से जमीन को तलाश की जा रही है। - संजय चौहान, ईई लोनिवि