हनुमान जयंती के अवसर पर सिद्धपीठ बालाजी मंदिर कोसी घाट की शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने सड़कों पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर राहगीरों का खूब मनोरंजन किया।
बुधवार सायं तीन बजे बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा देर रात तक नगर की गलियों से गुजरती हुई पुन: बालाजी मंदिर में संपन्न हुई। जहां भक्तों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली के कलाकारों ने भांगड़ा, राजस्थानी डांडिया प्रस्तुत की तो रामपुर के कलाकारों ने राम-रावण वध, राधा-कृष्ण झांकी, मुरादाबाद के कलाकारों ने नौका बिहार, लेटे हुए हनुमान, रामनगर महादेव ग्रुप अखाडे़ ने हैरतअंगेज करतब, मेरठ के कलाकारों ने शिव बारात, दिल्ली के कलाकारों ने सपेरा बीन बजाकर प्रस्तुति दी।
मंदिर के महंत राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो अप्रैल को हवन पूजन, सुंदर कांड पाठ के साथ ही तीन अप्रैल को भंडारा होगा। शोभायात्रा में कृपाल सिंह रावत, संजीव कुमार अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा, सोनी जोशी, जितेंद्र प्रताप, सन्नी चंद्रा, प्रवीण मित्तल, राहुल, प्रशांत, मनोज, कुश छावड़ा, उमेश अग्रवाल, आदित्य छाबड़ा, राजेंद्र कुमार मित्तल, कमल जोशी आदि थे।