फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों के खिलाफ आक्रोश, रामनगर रहा बंद

Thu, 02 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी और पत्रकार मुनीष कुमार पर वीरपुर लच्छी गांव में कथित तौर पर खनन माफिया के हमले के विरोध में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने रामनगर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद करा दी। हालांकि दोपहर बाद अधिकांश दुकानें, प्रतिष्ठान आदि खुल गए। वहीं, वकील भी घटना के विरोध में कार्य से विरत रहे। उन्होेंने फैसला किया कि हमलावरों का केस कोई नहीं लड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने पैठपड़ाव में सभा कर हमलावरों पर जानलेवा मुकदमा दर्ज करने समेत कई मांग रखी। पुलिस ने घटना के आरोपी एक महिला समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में लोगों ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। इसके लिए रामनगर और आसपास के गांव से लेकर हल्द्वानी से भी विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग विरोध जताने को सुबह से ही रामनगर पहुंचने लगे थे। प्रदर्शनकारी लखनपुर स्थित शहीद पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों पर दुकानों को बंद कराता हुआ पैठपड़ाव पहुंचा, जहां हुई सभा में माले के वरिष्ठ नेता राजा बहुगुणा ने कहा कि इस वक्त हर जिले में एक सीएम बन गया है, जो समानांतर सत्ता चला रहा है। इसके इशारे पर पुलिस-प्रशासन काम कर रहा है। माफिया पर इन्हीं नेताओं का संरक्षण है। मुनीष कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी स्टोन क्रशर स्वामी और अराजक तत्वों के मोहरे बने हैं। इको सेंसेटिव जोन के ललित उप्रेती ने कहा कि ताकत, भय के जरिए जनसरोकारों के लिए उठने वाली आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

अन्य वक्ताओं ने धारा 307 लगाए जाने, मुख्य साजिश कर्ता सोहन सिंह, डीपी सिंह एवं अन्य नामजद सहित अज्ञात लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने, वीरपुरलच्छी गांव में गूल और खेतों का निष्पक्षता के साथ भौतिक सत्यापन के समय खनन माफिया को शामिल नहीं करने, समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने, गांव के बीच से भारी वाहनों, डंपरों की आवाजाही बंद करने, वीरपुर लच्छी गांव में पुलिस चौकी बनाने की मांग की।
विज्ञापन


जुलूस-प्रदर्शन में केसर राणा, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, गणेश रावत, इंदर मनराल, हरिमोहन शर्मा, नवीन नैथानी, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, नीलम गुप्ता, भूपेंद्र खाती, धनो देवी, कमलेश ध्यानी, पंकज, छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत रावत, नवीन सुनेजा, मनिंदर सिंह सेठी, मनमोहन अग्रवाल, मनमोहन बिष्ट, सुरेश घुघत्याल, आलोक गुंसाई, यशपाल रावत, गोपाल असनोड़ा, सुमित्रा बिष्ट, विमला आर्या, चंदन नेगी आदि शामिल थे। शाम को प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

गांव में दहशत, पीएसी ने डेरा डाला
वीरपुर लच्छी गांव में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के लिए पीएसी के जवानों ने गांव में डेरा डाला हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

महिला समेत चार हमलावर गिरफ्तार
रामनगर। प्रभात ध्यानी और मुनीष कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले एक नामजद सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया एसआई कमलेश भट्ट ने काशीपुर में दबिश देकर नामजद प्रीति कौर पत्नी बचन सिंह ग्राम थारी को दोपहर 12:50 बजे चामुंडा हॉस्पिटल के बाहर से गिरफ्तार किया। वहीं, करनैल सिंह पुत्र बचन सिंह, देशराज पुत्र बचन सिंह, जसवीर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी थारी को देशराज सिंह के घर से पकड़ा। एसएसआई पांडे ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि महिला को रिमांड पर छोड़ दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 341, 392 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में दबिश दे रही है।

रामनगर के वकील नहीं करेंगे हमलावरों की पैरवी
रामनगर। राज्य आंदोलनकारी एवं एडवोकेट प्रभात ध्यानी पर जानलेवा हमला करने के बाद बार एसोसिएशन में भी आक्रोश है। बुधवार को वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कहा ध्यानी के हमलावरों की रामनगर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा। वकीलों ने पुलिस-प्रशासन को चेताया कि यदि 24 घटों के अंदर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो रामनगर बार एसोसिएशन के वकील उत्तराखंड के सभी वकीलों के सहयोग से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, सचिव चंद्रशेखर नैनवाल, सुरेश चंद्र नैनवाल, केएन कुकरेती, ललित तिवारी, जगदीश मासीवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, जगतपाल सिंह रावत, रतन सिंह चौहान, आनंदबल्लभ बिष्ट, प्रेमचंद्र नैनवाल, गिरधर सिंह बिष्ट, नीलकमल जोशी, विनोद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष देवरानी, मनोज कुमार अग्रवाल, अरुण रौतेला, निसारूद्दीन, दीनू भंडारी, धर्मेंद्र अग्रवाल, संजय ध्यानी आदि मौजूद थे।

आज राज्य आंदोलनकारी निकालेंगे जुलूस
रामनगर। नवीन नैथानी के नेतृत्व में प्रगतिशील सांस्कृतिक परिषद पैठपड़ाव में हुई बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने हमले की निंदा की। वक्ताओं ने तय किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को शहीद पार्क लखनपुर से प्रात: 11 बजे से शहर में जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पुष्कर दुर्गापाल, शेरसिंह लटवाल, डा. निशांत पपनै, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट, कमला जोशी, पीतांबरी रावत, कमला पांडे, गंगा पाठक, कमला पाठक, इंद्रसिंह मनराल, दिनेश सत्यवली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें