फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिस्टम ने की अनदेखी, ग्रामीणों ने शिप्रा पर बनाया अस्थायी पुल

Sun, 01 Nov 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव में शिप्रा नदी को पार करने के लिए ग्रामीण लंबे समय से सरकार और शासन-प्रशासन से पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। पुल का निर्माण नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से शिप्रा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया है। उन्होंने आगामी बरसात से पहले नदी पर पुल बनाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के संतोष कुमार और सुमित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार सरकार व शासन-प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन साैंपे गए लेकिन पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि लोग जोखिम उठाकर नदी पार कर रहे हैं जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि बरसात के बाद नदी का जलस्तर कम होने और ठंड के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नदी पर जल्द पुल का निर्माण कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें