फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को ले जा रहे टेंपो ट्रैवलर में लगी आग

Fri, 04 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
सैलानियों को ले जा रहे टेंपो ट्रैवलर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से सैलानियों को लेकर आ रहे टेंपो ट्रैवलर में अचानक लगी आग से सैलानियों में खलबली मच गई। अलबत्ता चालक की सूझबूझ के चलते उसमें सवार सभी सैलानियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। अग्निकांड में वाहन पूरी तरह से राख हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह वाहन में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के चलते यहां ठंडी सड़क में आधा घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली से आठ सैलानियों को लेकर टेंपो ट्रैवलर (डीएल 1वी 8566) बृहस्पतिवार मेहरागांव स्थित एक होटल में जा रहा था। वाहन अभी भीमताल झील किनारे ठंडी सड़क पर पहुंचा ही था कि तभी वाहन के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा।

चालक महिपाल सिंह ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और उसमें सवार सैलानियों को वाहन में आग लगने की जानकारी दी। इससे सैलानियों में खलबली मच गई। अलबत्ता जब तक वाहन में आग फैलती तब तक एक-एक कर सभी सैलानी गाड़ी से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चले गए।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद टेंपो ट्रैवलर धू-धू कर जलने लगा। आननफानन में स्थानीय युवकों ने पास में स्थित होटल से पाइप खींचकर टेंपो में लगी आग पर काबू पाना शुरू किया। इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

करीब घंटे भर के प्रयास के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने टेंपो ट्रैवलर में लगी आग को बुझा दिया। पूछताछ के दौरान चालक महिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि अग्निकांड का कारण शार्ट सर्किट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें