फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया

Sat, 28 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडी पांडे जिला अस्पताल में आयोजित बैठक में शुक्रवार को विभिन्न आवासीय विद्यालय के मेडिकल स्टाफ को स्वाइन फ्लू से बचाव के टिप्स दिए गए। बता दें कि 10 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच स्वाइन फ्लू से संबंधित एच1एन1 वायरस के ज्यादा प्रभावी होने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इस संबंध में अमर उजाला ने भी विस्तृत समाचार छापा था।
विज्ञापन


इसी क्रम में डीएम की ओर से आवासीय विद्यालय प्रबंधन को बाहर से आने वाले बच्चों का चिकित्सा प्रमाण पत्र लेने और बुखार खांसी की शिकायत पर निजी स्तर पर जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को बीडी पांडे अस्पताल में हुई बैठक में पीएमएस डा. जीबी बिष्ट व कार्डियोलाजिस्ट डा. विजय पवार ने उन्हें स्वाइन फ्लू के लक्षण, बीमारी से बचाव, उपचार व एहतियात के संबंध में जानकारी दी।

इस मौके पर शेरवुड के दयाल, आल सेंट्स की ममता, सेंट मेरी की निर्मला, एलपीएस के आरपी जोशी, अम्तुल्स के हेम सिंह, सेंट जेवियर के राजेंद्र, एसआजम, सनवाल के नवीन नैनवाल, पार्वती प्रेमा जगाती के आरके पौल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें