फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की बच्ची पर झपट पड़ा दरिंदा

Tue, 27 Jun 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।  
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)।  विकासखंड के एक गांव में अपनी बहन के घर आए युवक ने रविवार दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना डाला। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया वहीं परिजन भी देर रात पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
पुलिस के मुताबिक धारी ब्लाक के अघरिया गांव निवासी ललित कुमार (24) रविवार को भीमताल ब्लाक के एक गांव में अपनी बहन के यहां आया हुआ था। रविवार दोपहर में पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेले पाकर ललित उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीख पुकार मचाई, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। आरोपी बुरी तरह लहूलुहान और बेसुध हुई बच्ची को कमरे में छोड़कर वापस पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के यहां चला गया। घटना के वक्त बच्ची की मां खेत में घास काटने और पिता मेहनत मजदूरी करने गए थे।

बताया जाता है कि कुछ देर बाद बच्ची की मां घर लौटी तो बेटी को खून से लथपथ और बेसुध देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। होश में आने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों को दी गई। तब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पड़ोस के घर में मौजूद आरोपी ललित कुमार को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार देर रात पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। नाबालिग की हालत देख थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने उसे इलाज के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी भेजा जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गंगवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक रेवती पंत को सौंपी गई है। उपनिरीक्षक पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। मोबाइल पर अभद्र बातें व बार-बार फोन कर युवती को परेशान करने के मामले में पुलिस ने  सोमवार को एक युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
सोमवार को पुलिस को ढिकुली निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी निवासी मो. सुहेल  उसे बार-बार मोबाइल पर कॉल कर उसे अभद्र बातें कर परेशान करता है। सोमवार को उसने रास्ते में रोककर अभद्र व्यवहार किया। युवती ने पुलिस से सुरक्षा देने और युवक को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 341, 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें