फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अशोक पार्किंग में मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स के लिए सर्वे शुरू

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका ने अशोक पार्किंग में प्रस्तावित मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स के निर्माण के लिए नापजोख शुरू कर दी है। शुक्रवार को पालिका के अभियंता विपिन चंद्रा ने सहयोगी आर्किटेक्ट योगेंद्र के साथ मौके पर नापजोख की।
विज्ञापन

मल्लीताल में अशोक पार्किंग में आरईएस ने 5.27 करोड़ से स्टैग पार्किंग निर्माण शुरू किया था। कुछ समय बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने उक्त स्थान पर मल्टी स्टोरी कांप्लेक्स बनाने के निर्देश दिए। इधर, हाल ही में जिला प्रशासन ने 5.22 करोड़ रुपये को सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार को नगर पालिका ने जमीन की नापजोख की। पालिका के जेई ने बताया कि यहां बेसमेंट पार्किंग के अलावा दो मंजिल का मल्टी कांप्लेक्स बनाने के लिए नापजोख की गई है। पूर्व में शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत आंशिक संशोधन के साथ दूसरा प्रस्ताव भेजा जाना है। इसी कारण नापजोख की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें