फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेला तोलिया की हार से दिग्गजों की प्रतिष्ठा पर सवाल

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की सनसनीखेज हार भाजपा संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी के लिए यह सीट नाक का सवाल बन गई थी और एकाएक इस बात की उम्मीद पार्टी के कर्ताधर्ताओं को नहीं थी कि इतने लंबे वक्त तक जिला पंचायत की कुर्सी संभाल चुकीं बेला तोलिया यहां से चुनाव हार जाएंगी।
विज्ञापन

भाजपा के दिग्गजों की साख बन चुकी यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक बंशीधर के क्षेत्र में आती है। विधायक भगत ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंकते हुए बेला तोलिया के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार किया था। चुनाव मैनेजमेंट में भी भगत को माहिर माना जाता है। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के सांसद अजय भट्ट ने भी रामणी-आनसिंह जिला पंचायत सीट पर जमकर प्रचार किया था। मगर इन दोनों नेताओं के साथ ही यहां भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहे तमाम दायित्वधारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत किसी भी नेता का निवेदन काम नहीं आया और भाजपा के हाथ से न केवल जिला पंचायत सदस्य की सीट खिसक गई, बल्कि बेला की जीत के बाद तयशुदा मानी जा रही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी फिलहाल जाती रही।
पनियाली के चार बूथों में आगे रहीं बेला



चुनाव नतीजे आने शुरू हुए तो भाजपा की बेला तोलिया ने पहले चरण में पनियाली से बढ़त बनाती दिख रहीं थीं। पनियाली के चार बूथों में वह डॉ. छवि कांडपाल बोरा से आगे थीं। मगर कठघरिया क्षेत्र की मतपेटियां खुलते ही छवि बोरा ने बराबरी पर आना शुरू कर दिया। फिर रामणी आन सिंह के बूथों की बारी आई तो यहां बेला पीछे हो गईं। कमलुवागांजा, पीपलपोखरा के बाद गुजरौड़ा से भी बेला तोलिया लगातार पिछड़ गईं और ईसाईनगर, लामाचौड़ क्षेत्र की मतपेटियां खुलते ही उनकी हार निश्चित हो गई।
विज्ञापन



हार के चर्चे फिजाओं में
रामणी आन सिंह जिला पंचायत सीट पर भाजपा की हार मतगणना के दूसरे दिन भी लोगों की जुबां पर थीं। जितनी चर्चा बागी प्रमोद बोरा की पत्नी डॉ. छवि कांडपाल की जीत की रही, उतनी ही चर्चा इस बात की थी कि मजबूत दावेदार बेला तोलिया आखिर कैसे हार गईं।
विज्ञापन





किस कितने वोट


छवि कांडपाल बोरा- 9118



बेला तोलिया- 6738



उमा- 2169



दीपा पांडे- 771



वितला तड़ागी- 1686



मत निरस्त- 555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें