फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब हमले से पीड़ित नौ लोगों की सर्जरी हुई

Fri, 05 Jan 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
एसिड पीड़ितों की निशुल्क जांच एवं सर्जरी कैंप में मरीज की जांच करते सिम्स के डाक्टर के श्रीधर और के कृष्‍णमृर्ति - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तेजाब हमले के पीड़ितों के लिए आयोजित निशुल्क परीक्षण और सर्जरी शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नौ मरीजों की सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने 15 अन्य पीड़ितों को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन ने एसआईएमएस अस्पताल वाडापलानी चेन्नई के सहयोग से सेंट्रल हास्पिटल में निशुल्क परीक्षण और सर्जरी शिविर आयोजित किया गया है। बुधवार को सुबह से शाम तक शिविर में सेंट्रल हास्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रकाश कुमार और अमर उजाला के विशेष आग्रह पर दिल्ली से आए एनाप्लास्टोलाजिस्ट डॉ. सचिन गुप्ता ने तेजाब हमले के पीड़ितों का परीक्षण किया था।

देर शाम एसआईएमएस अस्पताल वाडापलानी चेन्नई से पहुंचे देश के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. के श्रीधर, डॉ. आर कृष्णमूर्ति, डॉ. के राघवेंद्रन, डॉ. श्यामनाथ कृष्णा पांडियन, डॉ. एस त्यागराजन, डॉ. जी विष्णु बाबू, सिस्टर सुनीता एवं सिस्टर आरोकिया मैरी ने भी तेजाब हमले के पीड़ितों का परीक्षण कर उनकी काउंसिलिंग की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की टीम ने खटीमा निवासी लक्ष्मी, बरेली निवासी कुलदीप यादव, हापुड़ निवासी हीना, आगरा निवासी सुधीर कुमार, मेरठ निवासी नदीम, मुरादाबाद निवासी विशाल, हल्द्वानी निवासी मोहम्मद फैजान, नाजिया और मोहम्मद शाहिद की सर्जरी की।

सर्जरी के लिए ये 15 मरीज किए गए भर्ती
सितारा बी बदायूं, सुमालला नैनीताल, पुष्पा देवी बागेश्वर, परवीन देवबंद सहारनपुर, मोहनी गुप्ता रुद्रपुर, दिव्या शर्मा मुरादाबाद, मीरा देवी बरेली, रीना पाल प्रतापगढ़, जहांआरा हल्द्वानी, इल्मा मुरादाबाद, हीना बी चंदौसी मुरादाबाद, गुलनाज खां जसपुर, बालक राम पीलीभीत, अजीत सिंह एटा, रिंकू रामपुर। 
विज्ञापन


आज इनकी होगी सर्जरी 
सितारा बी, दिव्या शर्मा, पुष्पा देवी, मोहनी गुप्ता, मीरा देवी, रीना पाल, इल्मा, हीना बी, सुमायला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें