फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला से सप्लाई ठप, 50 हजार लोग प्यासे

Fri, 14 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
solan water tank
विज्ञापन
शहरवासियों को पेयजल किल्लत से निजात मिलती नहीं दिख रही है। इन दिनों मौसम साफ रहने के बावजूद लोगों को पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गौला बैराज से पूरे शहर की सप्लाई ठप रही, जिस वजह से गौला बैराज पर निर्भर करीब 50 हजार की आबादी को पेयजल के लिए तरसना पड़ा। देर शाम तक भी कई इलाकों में सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई थी।

शहर के आधे से अधिक इलाके की आबादी गौला बैराज से आने वाले पानी पर निर्भर है। गौला से सप्लाई ठप होने पर पूरे शहर की पेयजल सप्लाई गड़बड़ा जाती है। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग ने गौला बैराज की सफाई के लिए सभी गेट खोले थे।
विज्ञापन


सफाई के लिए गेट खोले जाने से शहर की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। सिंचाई विभाग सूत्रों के मुताबिक नदी में अत्यधिक मात्रा में सिल्ट आ जाने की वजह से सफाई के लिए गौला के गेट खोले गए। सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता चिरंजी लाल ने बताया कि सुबह 10 बजे सफाई के लिए गेट खोले गए थे।

दोपहर 12 बजे गेट बंद कर पानी की आपूर्ति कर दी गई थी, लेकिन शहर को सप्लाई होने वाले पानी को गौला बैराज से शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचने और स्टोर करने में करीब चार से पांच घंटे का समय लग जाता है। एयर लॉक होने की वजह से सप्लाई प्रभावित हो जाती है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।

ट्यूबवेलों के ठीक नहीं होने से भी जनता परेशान

जजफार्म, डहरिया और जलनिगम कालोनी के ट्यूबवेलों की मोटर फुंकने से एक हफ्ते से इन इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों को टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्रवासी निजी टैंकरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने जलसंस्थान के अधिकारियों को चेताया है कि जल्द नलकूप ठीक नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

.जज फार्म, डहरिया और जलनिगम कालोनी काठगोदाम के ट्यूबवेलों की मोटरें एक हफ्ते से फुंकी हैं। ट्यूबवेलों के खराब होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। जलसंस्थान के ईई एसके उपाध्याय का कहना है कि डहरिया और जलनिगम कालोनी का ट्यूबवेल एक-दो दिन में ठीक हो जाएगा।

जज फार्म का ट्यूबवेल नलकूप खंड के पास होने की वजह से वह ठीक नहीं हो पाया है। इस संबंध में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


गौला बैराज के गेट खोले जाने से शहर की पेयजल सप्लाई बाधित रही। प्रभावित इलाकों के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई, जहां तक संभव हुआ टैंकरों से आपूर्ति की गई। शुक्रवार को पेयजल सप्लाई सामान्य हो जाएगी। - एसके उपाध्याय, ईई जलसंस्थान।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें