फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रकृति संरक्षण का संदेश देती हैं सुमित्रानंदन पंत की कविताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ महादेवी वर्मा सृजन पीठ की ओर से मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ला रामगढ़ में कवि सुमित्रानंदन पंत का 125वां जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप सौरभ ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत ने प्रकृति के सानिध्य में रहकर अपनी लेखन यात्रा की शुरुआत की। उनकी कविताएं प्रकृति संरक्षण का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रकृति के निरंतर दोहन की बढ़ती प्रवृत्ति भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। कवि-लेखक हिमांशु डालाकोटी ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत छायावादी काव्यधारा के अनुपम शिल्पी हैं। टैगोर न्यास के ट्रस्टी देवेंद्र सिंह ढैला ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और महादेवी वर्मा का रामगढ़ से गहरा जुड़ाव है। महादेवी वर्मा के साथ सुमित्रानंदन पंत भी कई बार यहां आए थे। पीठ के समन्वयक मोहन सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों में साहित्यिक जागरूकता और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन के उद्देश्य से पीठ समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में कविता की सस्वर पाठ प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, अनिल आर्य, निर्मला कपिल, राजेंद्र प्रसाद, हेमा बिष्ट, नीतू कठायत, दीपा मेहता, अनिल मेवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें