फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ

विज्ञापन
किच्छा में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ करते विधायक शुक्ला - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। वैदिक मंत्रों व हवन के साथ चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मिल के अंदर गन्ना लाने वाले पहले डनलप और ट्रॉली के किसान को मिल की ओर से उपहार और पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह मिल प्रांगण में पं. रामकुमार तिवारी व माधव प्रसाद मिश्रा ने विधायक राजेश शुक्ला और अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल से हवन व पूजा करवाई। बाद में ट्रॉली लाए किसान ग्राम गिद्वपुरी निवासी सुंदर लाल और डनलप स्वामी मो. उमर को मिल परिवार की ओर से पुरस्कार व शगुन में गुड़ की थैली भेंट की गई। चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रयाल ने बताया कि इस साल मिल में तीन नये बॉयलर लगाये गए हैं। इन बॉयलरों के लगाने से मिल अनवरत चलेगी। बाद में विधायक व ईडी ने मिल के पटले का बटन दबाकर पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। वहां क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृषि पंडित के नाम से सरकार की ओर से नवाजे गए किसान चौधरी सतेंद्र सिंह, कृषि उत्पादन मंडी समिति के चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, ठा. प्रताप सिंह, दलीप सिंह बिष्ट, अंकुर पपनेजा, प्रकाश पंत, कुंदन लाल खुराना, गोल्डी गराया, गुलशन सिंधी,पारस सेमवाल समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें