भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्या कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब तीन दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को होगी। वहीं फॉर्म में पांच से नौ दिसंबर तक संशोधन किया जाएगा। इस साल प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षार्थी पूरे देश में स्थित 181 परीक्षा केंद्रों में से किसी भी चार केंद्रों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा देने के लिए चुन सकता है। संवाद