फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों को भी मिले छात्रसंघ चुनाव लड़ने का मौका

Thu, 20 Feb 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के छात्रनेताओं ने बुधवार को कुलपति प्रो. डीएस रावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें चार से पांच वर्षीय व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों को भी छात्रसंघ चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए छात्रसंघ संविधान में संशोधन की मांग की गई है।
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के छात्रसंघ संविधान में बड़े पदों पर चुनाव लड़ने के लिए छात्र को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना आवश्यक है, जो पुराने समय के हिसाब से उचित है, लेकिन अब कुमाऊं विवि में चार से पांच वर्ष के नए पाठ्यक्रम जुड़े हैं, जिसमें बीए-एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीए- बीएड आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल पुराने इस संविधान में संशोधन किया जाए ताकि व्यावसायिक पाठ्यक्रम के इच्छुक विद्यार्थियों को भी चुनाव में हिस्सा लेने का अवसर मिल सके। कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो छात्रहित में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। ज्ञापन में भानुप्रताप सिंह चौहान, हर्षित शर्मा, श्वेतांग अग्रवाल, वैभव आनंद ने हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें