फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीआईसी कठघरिया में पढ़ेंगे हाईस्कूल बमौरी और इसाइनगर के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाईस्कूल बमौरी और हाईस्कूल इसाइनगर के विद्यार्थी जीआईसी कठघरिया में अध्ययन करेंगे। जीआईसी कठघरिया को क्लस्टर स्कूल के रूप में संचालित करने की तैयारी है। क्लस्टर विद्यालय बनने के बाद इन दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यहां शिफ्ट किया जाएगा। इन विद्यालयों के शिक्षक भी यहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


जिले के स्कूलों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। इस कारण अबतक कई स्कूल बंद हो चुके हैं। कम छात्रसंख्या वाले स्कूलों को बंद करने के बजाय अब क्लस्टर स्कूल पर जोर दिया जा रहा है। इसमें 15 किलोमीटर के दायरे में आ रहे कम छात्रसंख्या वाले विद्यालयों को समायोजित किया जाएगा। दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को किराया भी मुहैया कराया जाएगा। हल्द्वानी में जीआईसी कठघरिया को क्लस्टर स्कूल बनाया जाएगा। इसमें कम छात्रसंख्या वाले हाईस्कूल बमौरी और हाईस्कूल इसाइनगर को समायोजित किया जाएगा। मंगलवार को जीआईसी कठघरिया में अपर निदेशक कुमाऊं मंडल जीएस सौन की अध्यक्षता में शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के बीच बैठक हुई। इस मौके पर अध्यापकों और अभिभावकों की राय भी ली गई। अपर निदेशक के सामने जीआईसी कठघरिया को क्लस्टर स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि बैठक में जीआईसी कठघरिया को क्लस्टर स्कूल के रूप में विकसित करने पर एसएमसी और शिक्षकों ने सकारात्मक राय दी है। क्लस्टर स्कूल बनने के बाद हाईस्कूल बमौरी और इसाइनगर के छात्रों को जीआईसी कठघरिया में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें