नैनीताल। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट एसबीएसएम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पतलोट में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप में संस्कृत, पंजाबी, भोजपुरी और बंगाली भाषाओं के ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की भाषाई विविधता से परिचित कराते हुए उनमें सांस्कृतिक एकता की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य आशुतोष साह ने कहा कि इन विशेष भाषाओं को कैंप का मुख्य आधार बनाया गया है ताकि छात्र अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और उनकी विरासत को समझ सकें। कैंप में भाषाई ज्ञान के साथ-साथ इन राज्यों के पारंपरिक लोक नृत्यों का भी संगम देखने को मिल रहा है। बुधवार से शुरु हुए सत्रों में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रांतीय भाषाओं में अभिवादन करने के पारंपरिक तरीकों और दैनिक वार्तालाप का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। संवाद