नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को होंगे। चुनाव की तिथि घोषित होते ही परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने समर्थक जुटाने शुरू कर दिए हैं।
एबीवीपी, एनएसयूआई नेताओं और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नए सत्र के छात्रों के बीच प्रचार शुरू कर दिया है। इसके लिए क्लास कैंपेनिंग की जा रही है। परिसर के मुख्य द्वारों और हॉस्टलों में बैठकें भी शुरू हो गई हैं। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. संजय पंत ने कहा कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत कराए जाएंगे। हुड़दंग या नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।