फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल 

Wed, 15 Feb 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नंधौर वैली (नैनीताल)। 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
नंधौर वैली (नैनीताल)। किशनपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टाटा सूमो की टक्कर से छात्र की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद टाटा सूमो नहर में गिर पड़ी। पकड़े जाने से डर से चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


बसंतपुर गौलापार निवासी इंटर का छात्र रोहित जोशी (18) अपने मित्र कमल के साथ सामान खरीदने के लिए बाइक से किशनपुर चौराहे पर गया था। दोनों साथी चौराहे के पास सड़क पार रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार से आ रही टाटा सूमो (यूके 04/2443) ने दोनों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद टाटा सूमो अनियंत्रित होकर नगर में गिर पड़ी। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। घायल छात्र को लेकर परिजन अस्पताल जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। घायल कमल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के चलते गांव के लोग काफी गमगीन हो गए हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि टाटा सूमो काठगोदाम की तरफ से आ रही थी। 

नंधौर वैली (नैनीताल)। पुलिस का कहना है कि काठगोदाम से नधौर वैली को जोड़ने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। अंधेरा होने के बाद इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लाइट व्यवस्था करने की मांग की है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें