फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसटी सेल में तैनात दरोगा की हार्टअटैक से मौत 

Wed, 15 Feb 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (कालाढूंगी) नैनीताल
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल प्रशासन की अग्रि परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी विधानसभा की एसएसटी टीम में तैनात एक दरोगा की हार्टअटैक से मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी (बाजपुर) निवासी खूब सिंह (58) भीमताल थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

खूब सिंह की एसएसटी सेल में कालाढूंगी विधानसभा में ड्यूटी लगी हुई थी। एसओ कमाल हसन ने बताया कि खूब सिंह मंगलवार रात कालाढूंगी में चेकिंग अभियान के बाद सुबह छह बजे अपने कमरे में लौटे।

सुबह नाश्ते के लिए एक सिपाही उनको बुलाने गया तो वह नहीं उठे। खूब सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें