फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों से कुमाऊंनी बोली को जानेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के लिए लिखी गई कुमांऊनी में पुस्तक। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कुमाऊंनी बोली में भी पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार (आज) को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुमाऊंनी बोली की इन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। पुस्तकों को शिक्षा विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सचिव और मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों में बोली जाने वाली बोलियां और भाषाएं अपनापन लिए होती हैं। कुमाऊंनी और गढ़वाली बोली भी हमें अध्यात्म के साथ ही आपस में जोड़ती हैं। बच्चे कुमाऊंनी-गढ़वाली बोलने में खुद को असहज महसूस करते हैं।
रौतेला ने बताया कि कुमाऊंनी और गढ़वाली बोली के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सीएम की प्रेरणा से कुमाऊं मंडल के सभी जिलोें के प्राथमिक विद्यालयों में कुमाऊंनी बोली में तैयार की गई पुस्तकेें छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि पुस्तकें ‘धगुलि, हंसुलि, छुबकि एवं झुमकि’ आदि शीर्षकों के साथ तैयार की हैं। कुमाऊं मंडल में 20 हजार पुस्तकें भेजी जाएंगी। प्रथम चरण में दस हजार पांच सौ किताबें भीमताल, हवालबाग ब्लॉक, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के बिण, चंपावत और रुद्रपुर के सभी सरकारी स्कूलों में विमोचन के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें