फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन  

Sat, 01 Oct 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
एमबी कालेज में चुनाव प्रचार के दौरान रैली निकालते छात्र।   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में शुक्रवार को छात्रसंघ प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। छात्रों ने हवा में स्टीकर उड़ाए और ढोल की धुन पर डांस किया। 
विज्ञापन


एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव आठ अक्तूबर को होने हैं। चुनाव की तिथि नजदीक आते देख प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कालेज में सुबह साढ़े दस बजे से ही छात्रसंघ प्रत्याशियों के जुलूस आने शुरू हो गए थे।

पूर्वाह्न करीब 11 बजे अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी नीरज मेहरा की रैली पहुंची तो कालेज परिसर में चुनावी माहौल गरमा गया।  इधर, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वतन शुक्ला ढोल के साथ जुलूस लेकर पहुंचे तो कालेज परिसर में ढोल की धुन पर छात्रों का डांस शुरू हो गया।
विज्ञापन


उपसचिव प्रत्याशी दया कार्की, उपाध्यक्ष प्रत्याशी पंकज रावत, प्रत्याशी नीरज गोस्वामी, दीपक कुमार, अर्पित समेत कई प्रत्याशियों के कालेज में जुलूस निकले। छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने में कालेज और पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। दोपहर एक बजे जब जुलूस कालेज से बाहर निकलना शुरू हुए तो कालेज प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।  

 मुख्य गेट का ताला तोड़ने का प्रयास 

एमबी कालेज के नैनीताल रोड स्थित मुख्य गेट का ताला न खुलने पर जुलूस में शामिल कुछ बुजुर्ग छात्रनेता उत्तेजित हो गए तथा पत्थर लेकर स्वयं ताला तोड़ने लगे। इस पर गार्ड ने मुख्य गेट का ताला खोल दिया। इसके बाद प्रत्याशियों के जुलूस मुख्य गेट से बाहर चले गए।

इस वजह से नैनीताल रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। कालेज से बाहर निकले नीरज समेत दूसरे प्रत्याशियों के जुलूस तिकोनिया चौराहे की ओर चल दिए, जिन्हें पुलिस ने रोककर तितर बितर कर दिया। इधर, कालेज के गेट का ताला तोड़ने की खबर मिलने पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और मुख्य गेट बंद कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें