फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूसरे समुदाय के छात्र पर छात्रा की रैगिंग का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुमाऊं विवि के सर जेसी बोस परिसर के निदेशक प्रो. एलके सिंह से मुलाकात की। आरोप लगाया कि एम.फार्मा के दूसरे समुदाय के छात्र ने हिंदू छात्रा की रैगिंग कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि छात्र की ओर से जूनियर हिंदू छात्रा की रैगिंग लेने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र का आचरण भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन के संज्ञान में भी मामला है। उन्होंने छात्र को कॉलेज से बाहर निकालने की मांग की है। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष बीना आर्या, धन सिंह राणा, आशा आर्या, मीनाक्षी जोशी, नीमा नेगी आदि मौजूद रहीं। इधर परिसर के निदेशक प्रो. एलके सिंह ने बताया कि रैगिंग के संबंध में एक शिकायती पत्र मिला है। इसके बाद परिसर की एंटी रैगिंग कमेटी को आवश्यक जांच के लिए निर्देशित कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें