फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: स्कूल गई 10वीं की छात्रा किशोर संग भागी, घर से मां के लाखों के गहने भी ले गई, CCTV में कैद हुई स्कूटी

Fri, 03 Jul 2026 09:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा अपनी मां के लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर एक किशोर के साथ भाग गई। परिजनों ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
स्कूल गई छात्रा किशोर संग भागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा अपनी मां के लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर किशोर के साथ भाग गई। छात्रा के परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

शहर निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। उनके अनुसार एक जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी 15 वर्षीय बेटी को नैनीताल रोड के निकट स्थित उसके स्कूल के गेट पर छोड़ा था। दोपहर 3:15 बजे छुट्टी होने पर वह बेटी को लेने स्कूल गए तो पता चला कि वह स्कूल नहीं आई है। इस पर उन्हाेंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

उनके अनुसार बेटी घर से सोने के चार कड़े, छह अंगूठियां और 10 हजार की नकदी भी ले गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठकर गई है। परिजनों ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

दूसरे स्कूल के छात्र के साथ जाने का मिला सुराग

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्रा शहर के ही एक अन्य स्कूल के छात्र के साथ गई है। छात्र भी नाबालिग है। पुलिस टीमें यूपी और उसके आसपास के राज्यों में छात्रा की बरामदगी को दबिश दे रही है।

छात्रा के स्कूल गेट से नदारद होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। उम्मीद है जल्द सफलता मिल जाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें