फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा पर भी ‘घेरा’

Sat, 28 Mar 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले नगर पालिका बिंदुखत्ता के विरोध में तहसील परिसर में क्षेत्र के लोगों की सामूहिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। वहीं, क्षेत्र के लोगों में इस मुद्दे पर भाजपा को लेकर भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय भाजपाइयों को कोसते हुए उन पर दोहरी राजनीति करने वाली पार्टी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बिंदुखत्ता नगर पालिका बनाए जाने के विरोध में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत दर्जनों लोगों ने भूख हड़ताल की। बाद में अन्य ग्रामीणों ने जूस पिलाकर उनकी सामूहिक भूख हड़ताल तुड़वाई। धरनास्थल पर लोगों ने कांग्रेस सरकार के साथ-साथ भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने पालिका बनाकर धोखा दिया, वहीं भाजपाई अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।

इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, कैलाश पांडे, भुवन जोशी, विमला रौथान, किशन बघरी, हरीश चंद्र भट्ट, भाग सिंह, पुष्कर पांडा, बसंती बिष्ट, मीना देवी, ललिता फर्स्वाण, भास्कर कापडी, कुंवर सिंह चौहान, बिशन दत्त जोशी, मंगल सिंह कोश्यारी, शेर सिंह कोरंगा, देव सिंह बिष्ट, गोपाल राम टम्टा, आलम सिंह, नारायण गिरी, दान सिंह मेहरा, गणेश दत्त भट्ट, लीला देवी, कुंती देवी, हंसी देवी, तुलसी देवी, जानकी देवी, पार्वती देवी, आनंदी जोशी, चंदा नेगी, मोहनी देवी आदि ग्रामीण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें