फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दिन तक रहेगी मौसम की ‘ढइया’

Sat, 28 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत ने मौसम विभाग देहरादून से जारी सूचना के  बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार, एनएच, लोनिवि, सिंचाई, पेयजल, विद्युत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सीएमओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सजग रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा है कि मौसम विभाग देहरादून ने 29 मार्च शाम से अगले 36 घंटों तक भारी ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस दौरान भारी बारिश और अतिवृष्टि की आशंका है। उन्होंने संभावित बाढ़, भूस्खलन, मार्ग बाधित होने, संवेदनशील गांवों में होने वाली संभावित घटनाओं को देखते हुए सभी अधिकारियों और कार्मिकों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में जेसीबी मशीनें, गैंग, आपदा नियंत्रण कक्षों, बाढ़ नियंत्रण चौकियों को सचेत करते हुए अपने मोबाइल नंबरों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित क्षेत्रों में जेसीबी और गैंग का निरीक्षण क्षेत्र के ईई करेंगे। उन्होंने जारी किए गए अलर्ट के संबंध में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 05946-231178 और 231179 को आवश्यक रूप से सूचित करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें