हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने नैनीताल में स्ट्रीट लाइट से संबंधित दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए दस नवंबर की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार अयारपाटा निवासी मनोज साह जगाती ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि याचिकाकर्ता ने कई लिखित पत्रों द्वारा नैनीताल नगरपालिका को अवगत कराते हुए कहा कि नैनीताल में उनके क्षेत्र सहित कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही है। लेकिन नगरपालिका नैनीताल की ओर से इसका संज्ञान नहीं लिया गया।
हल्द्वानी में पांच वार्ड में पांच साल बाद भी नहीं लग पाई स्ट्रीट लाइट
नगर निगम के पांच वार्डों में पांच साल बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई है। अक्तूबर में हुई बोर्ड बैठक में मेयर पांच वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का वादा कर चुके हैं। निकाय चुनाव नजदीक देख भाजपा पार्षद भी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मेयर को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन नए वार्डों में अब भी अंधेरा छाया हुआ है। नगर निगम ने सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ईईएसएल कंपनी को ठेका दिया था।
नगर निगम में पांच साल पहले शामिल हुए वार्ड संख्या 56 से वार्ड संख्या 60 में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। खासकर रामपुर रोड और बरेली रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लाखों खर्च करने के बाद भी शोपीस साबित हुई स्ट्रीट लाइट
पिछले वर्षों के दौरान नगर पालिका ने लाखों रुपये खर्च कर अलग-अलग योजनाओं के तहत नगर और वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाईं। इनमें से कुछ स्ट्रीट लाइटें तो शाम होते ही रोशन हो जाती हैं लेकिन कई ऐसे स्थान हैं जहां लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को शाम होने के बाद अंधेरे में ही घरों को लौटना पड़ता है।
स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले नगर पालिका के सभासद मनोज साह जगाती के मुताबिक नगर के अयारपाटा व शेरवानी लाज के अलावा मल्लीताल स्थित मस्जिद से लेकर डीएसबी काॅलेज रोड में, चीना बाबा मंदिर के पास से होकर सैनिक स्कूल की ओर जाने वाले पैदल मार्ग में, चीना बाबा मंदिर से धामपुर बैंड तक, धामपुर बैंड से बारापत्थर मार्ग की ओर, फ्लैट्स मैदान के चारों ओर कई स्थानों पर, मल्लीताल स्थित एसबीआई के सामने नगर पालिका गार्डन के चारों ओर कुछ स्थानों पर, चीना बाबा मंदिर से रूकुट कंपाउंड की ओर, स्प्रिंग फील्ड क्षेत्र, सात नंबर क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में कई जगह स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं।
इनके अलावा स्नोव्यू से टांकी बैंड तक स्ट्रीट लाइटें भी शाम होने के बाद रोशन नहीं होती। तल्लीताल स्थित दर्शन घर पार्क और माल रोड में भी कुछ स्ट्रीट लाइटें जलती हैं जबकि कई लाइटें शोपीस बनी हुई हैं।