फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने को आज बनेगी रणनीति

Fri, 29 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और रेलवे की संयुक्त मीटिंग शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय में होनी है। इसमें हल्द्वानी रेलवे जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर शनिवार को अहम फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

हल्द्वानी रेलवे की जमीन पर बड़ी संख्या में कब्जा है।

इसको लेकर जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल होने के साथ सुनवाई चल रही है। ऐसे में अभी तक प्रशासन और रेलवे विभाग कब्जे को लेकर एक तरह से आंख बंद किये हुए था, अब हरकत में आए हैं। प्रशासन और रेलवे की डीएम कैंप कार्यालय में मीटिंग रखी गई है। डीएम दीपक रावत का कहना है कि रेलवे कब्जा हटाने के लिए किस तरह की मदद की अपेक्षा करता है, उन सभी बिंदुओं पर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


मीटिंग में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार और सुरक्षा आयुक्त एसकेएस राठौर के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें