फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: पंचायचत चुनाव के लिए बनाई रणनीत, प्रधान, बीडीसी पदों पर कांग्रेस का साथ मिलेगा...हाथ नहीं

Fri, 04 Jul 2025 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पंचायत चुनाव के लिए गांवों की सरकार चुनने की राजनीति गरमा गई है। इस बीच कांग्रेस ने टिकट नहीं मिलने से अपनों को नाराज करने से बचने की रणनीति बना ली है। कांग्रेस ने तय किया है कि प्रधान और बीडीसी पर किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं देगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव के लिए गांवों की सरकार चुनने की राजनीति गरमा गई है। इस बीच कांग्रेस ने टिकट नहीं मिलने से अपनों को नाराज करने से बचने की रणनीति बना ली है। कांग्रेस ने तय किया है कि प्रधान और बीडीसी पर किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं देगी। जो अपना जीतेगा, वही कांग्रेस का सिपाही होगा।

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस रणनीति के साथ मैदान में उतर गई है। चुनाव के मद्देनजर कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने ब्लॉक प्रभारी बनाए थे। इन पर ही चुनाव के दौरान कांग्रेस को मजबूती देने का दारोमदार डाल दिया गया। ब्लॉक प्रभारी ही अपने-अपने गांवों में पार्टी से जुड़े व्यक्ति के पक्ष में माहौल पर नजर बनाकर इसकी रिपोर्ट भी जिला कमेटी तक पहुंचा रहे हैं। ग्राम पंचायत में मजबूत प्रत्याशी का ब्योरा भी उनसे रखने के लिए कहा गया है।

सबसे अलग होता है गांव का चुनाव

विज्ञापन

ग्राम पंचायत में प्रधान का चुनाव सबसे अलग होता है। हर गांव में दो से तीन प्रत्याशी मैदान में होते हैं। ऐसे में राजनीतिक दल गांव की इस राजनीति में सीधे हस्तक्षेप से बचते हैं। कोई भी दल किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में सीधे खड़े नजर नहीं आते हैं। हालांकि अपने चहेते प्रत्याशी को पर्दे के पीछे से सपोर्ट जरूर किया जाता है।

प्रधान और बीडीसी के चुनाव में कांग्रेस किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं देगी। जो भी जितेगा और वह कांग्रेस में आना चाहता है तो उसका स्वागत होगा। चूंकि कई गांवों में दो से तीन लोग लड़ रहे हैं और वह सभी कांग्रेस से जुड़े हैं। ऐसे में एक को समर्थन देना उचित नहीं होगा।

राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा की ओर से 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी जल्द अपने पत्ते खोल सकती है। उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के बाद नौ नाम फाइनल हो चुके हैं। जल्द इन नामों की सूची जारी हो सकती है।

कांग्रेस जिला पंचायत की सभी 27 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी स्तर पर बनाए प्रभारी इन नामों पर मंथन और ब्लॉक कमेटियों से संस्तुति के बाद सूची जिला कमेटी को भेज चुके हैं। इसमें रामनगर ब्लॉक से तीन, ओखलकांडा से एक, कोटाबाग से एक, हल्द्वानी से दो और भीमताल की दो सीटों पर कांग्रेस अपने जिला पंचायत उम्मीदवार लगभग फाइनल कर चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि नौ नामों की सूची प्रदेश हाईकमान को भेजी गई है। वहां से ही सूची जारी की जाएगी। अन्य 18 सीटों पर भी जल्द ही नाम फाइनल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें