फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कर लें पानी का भंडारण, होली पर दोपहर बाद ही मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली पर्व पर रंग की होली खेलने के बाद लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस वजह से 29 मार्च को सुबह की सप्लाई नहीं मिलेगी। दोपहर 12 बजे से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। शहरवासियों को रविवार से ही दो दिन के लिए पेयजल की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर सभी लोग रंग की होली खेलेंगे। होली खेलने के बाद लोगों की पानी की जरूरत होती है। इसे देखते हुए विभाग ने 29 मार्च को दोपहर 12 बजे से पेयजल सप्लाई देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को सुबह की सप्लाई बंद रहेगी। लोगों को 28 मार्च को ही पर्याप्त पानी की व्यवस्था करनी होगी। होली पर टैंकरों से पेयजल सप्लाई देना संभव नहीं होगा।
आज खुला रहेगा जलसंस्थान का बिलिंग काउंटर
हल्द्वानी। जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बकाया वसूली के लिए अभियान जारी है। इसे देखते हुए होली अवकाश के दिन 28 मार्च को भी विभाग का बिलिंग काउंटर खुला रहेगा। बिल दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को दफ्तर पूर्णतया बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें