महिलाओं से बरामद कछुओं को पानी में डालते पुलिस कर्मचारी
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। कोतवाली पुलिस ने कासगंज से आ रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 16 कछुए बरामद किए गए। पुलिस टीम ने जिंदा कछुओं और महिलाओं को वन विभाग के सपुर्द कर दिया है।
शनिवार को सिपाही राजेश गिरी और ताजवीर शाही यातायात व्यवस्था देख रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दो महिलाओं को पुलिस ने रुद्रपुर रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास पकड़ा। जामा तलाशी में उनके बैग से 16 जिंदा कछुए बरामद हुए। महिलाओं ने अपना नाम गुड्डी निवासी सिकंदराबाद और गुड्डो निवासी एटा बताया।