फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा हाईवे पर पत्थरों ने वाहनों की थामी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित लोहाली की पहाड़ी से रुक रुक कर पत्थर और बोल्डर गिरने से काफी देर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे वाहन चालक और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थरों के साथ मलबा आने से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बागेश्वर, डीडीहाट की ओर आने जाने वाले वाहन एक घंटे तक फंसे रहे। शाम पांच बजे बारिश के रुकते ही जेसीबी की मदद से पत्थर-बोल्डरों को हटाया गया। मार्ग खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इससे पहले रविवार की शाम से हो रही बारिश के बाद एनएच में पाडली, रातीघाट, रामगाढ़, दोपाखी, भौर्या मोड, लोहाली, काकड़ीघाट, जौरासी सुयालखेत, नावली में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर यातायात बाधित होता रहा। साथ ही लगातार बारिश के बाद मझेड़ा-डोबा-जीप मोटर मार्ग पर मझेड़ा स्कूल के पास सड़क में पानी भरने से लोगों को पैदल आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें