हल्द्वानी। एक ही दिन में नैनीताल जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। अब कुमाऊं में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ हो गई है। कुमाऊं में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिला संवेदनशील बन गए हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना पॉजिटिव के चार के सामने आए थे। इन सभी को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराने के बाद इलाज किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव से जुड़ा एक व्यक्ति पकड़ा गया था। वह भी हल्द्वानी का रहने वाला है।
ऐसे में 24 घंटे के अंदर ही कुमाऊं में कोरोना पॉजिटिव के छह मामले सामने आ चुके हैं। नैनीताल जिले में एक ही दिन में पांच कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। देहरादून के बाद नैनीताल दूसरा जिला है, जहां एक ही दिन में पांच कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
51 सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार
कुमाऊं से अभी 51 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इन सैंपल पर भी लोगों की निगाह टिकी हुई है। इसमें नैनीताल जिले से 12 सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे गए हैं। इसके अलावा ऊधसिंहनगर जिले के सबसे ज्यादा 21, अल्मोड़ा चार, चंपावत 10 और पिथौरागढ़ के चार सैंपल हैं। बागेश्वर जिले का कोई भी सैंपल नहीं है।